छत्तीसगढ़
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में लिया हिस्सा
Shantanu Roy
24 Jun 2025 6:44 PM IST

x
छग
Varanasi/Raipur. वाराणसी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 25वीं बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी सहभागिता की। बैठक में क्षेत्रीय समन्वय, समावेशी विकास, आंतरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा देने और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर तालमेल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
आज वाराणसी में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में शामिल हुआ।
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) June 24, 2025
राज्यों के बीच समन्वय, समावेशी विकास, सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे अहम विषयों पर केंद्रित यह बैठक, माननीय प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/mZrjtjPAxJ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी और निर्णायक कदम है। बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें आपसी सहयोग को बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास के लिए साझा दृष्टिकोण तैयार करने में मददगार साबित होती हैं।
Tagsविष्णुदेव सायमध्य क्षेत्रीय परिषदवाराणसी बैठकअमित शाहयोगी आदित्यनाथमोहन यादवपुष्कर सिंह धामीसमन्वय बैठकविकास पर चर्चाकेंद्रीय गृह मंत्रीCentral Zonal CouncilVishnudev SaiAmit Shah meetingYogi AdityanathPushkar DhamiMohan YadavVaranasi council meetregional cooperationinclusive developmentsecurity and tourism agendaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





