भारत
टॉर्चर का अंत मौत! पति-पत्नी और वो...शॉकिंग है यह स्टोरी
jantaserishta.com
24 Jun 2025 5:57 PM IST

x
गिरफ्तार हुए.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव का है.
दरअसल, मृतक की पहचान 30 वर्षीय कमल यादव के रूप में हुई है. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. कमल 17 जून की शाम से लापता था. परिजनों ने जब खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. इसके बाद परिजन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. वहीं, दो दिन बाद उसका शव यमुना नदी से बरामद हुआ. शव की जांच में पुलिस को उसके गले और सीने पर चोट के निशान भी मिले हैं.
कमल के भाई अनिल कुमार ने बताया कि कमल की शादी 2020 में हुई थी और उसका एक बेटा भी है. उन्होंने आरोप लगाया कि कमल की पत्नी का शादी से पहले से ही गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. शादी के बाद भी यह संबंध बना रहा और पत्नी अपने प्रेमी के इशारे पर कमल को लगातार टॉर्चर करती थी.
कई बार उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. परिवार के पास कुछ आपत्तिजनक फोटो और सबूत भी हैं जो महिला और उसके प्रेमी के रिश्ते की पुष्टि करते हैं. कमल ने कई बार अपने ससुराल वालों से शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला. तनाव और प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली.
बांदा के एसपी पलाश बंसल ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





