छत्तीसगढ़
अवैध मुरूम खननकर्ताओं पर राजस्व और पुलिस विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Shantanu Roy
24 Jun 2025 6:15 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिले में अवैध रूप से मुरूम खनन व रेत का परिवहन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। राजस्व और पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई औचक कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम पाटन के निर्देश पर मंगलवार को सुबह पाटन अनुविभाग अंतर्गत थाना रचिरई क्षेत्र में राजस्व विभाग और पुलिस की टीम एक साथ पहुंची जहां कार्यवाही के दौरान ग्राम कौही, बोरेंदा, केसरा, ओदरागहन, निपानी तथा कौही सेमर घाट में एक जेसीबी और दो ट्रक अवैध रेत उत्खनन करते हुए पकड़े गये। इसी तरह से थाना उतई क्षेत्र के ग्राम पतोरा में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग ने ग्राम महकाखुर्द के शासकीय भूमि में दो डम्फर और एक जेसीबी बिना रॉयल्टी पेपर के अवैध मुरूम उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़े।
सभी को जप्त कर थाना उतई के सुपुर्द में किया गया। मौके पर नायब तहसीलदार राजस्व मनोज रस्तोगी और पुलिस की टीम साथ थी। इसी प्रकार धमधा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम कोड़िया तहसील अहिवारा में एक चैन माउंटेन मशीन और तीन हाईवा की बिना अनुमति के मुरुम के खनन एवं परिवहन किए जाने पर जप्ती की कार्रवाई की गई। ग्राम गिरहोला से 01 चैन माउंटेन तथा 3 हाईवा तथा ग्राम पोटिया से 1 चैन माउंटेन एवं 3 हाईवा जप्त कर सभी को थाना नंदिनीनगर की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। उक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग की ओर से राधेश्याम वर्मा तहसीलदार अहिवारा, खूबचंद वर्मा राजस्व निरीक्षक अहिवारा, अरूण वर्मा राजस्व निरीक्षक मुरमुंदा, खेमराज देवांगन पटवारी अहिवारा और पुलिस विभाग की ओर से अलेक्जेंडर कीरो डीएसपी, मनीष शर्मा थाना प्रभारी नंदिनी नगर एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





