छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास में CM विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक

Nil dhankar
8 Aug 2025 4:19 PM IST
मुख्यमंत्री निवास में CM विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक
x

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में CM विष्णुदेव साय ने रुद्राभिषेक किया। उन्होंने सोशल मीडिया में बताया, ॥ॐ शिवाय परमात्मने प्राणात्मने सदाशिवाय नमः॥ सावन की पावन बेला में आज मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी संग रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।

दिव्य मंत्रोच्चार से वातावरण शिवमय हो उठा और मन भक्ति एवं श्रद्धा से भर गया। भोलेनाथ का आशीर्वाद राज्य पर सदा बना रहे। हर हर महादेव!


Next Story
null