भारत

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने प्लान किए फेल

jantaserishta.com
8 Aug 2025 4:11 PM IST
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने प्लान किए फेल
x
पूछताछ जारी.
हरिद्वार: 'ऑपरेशन कालनेमी' के तहत उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बच्ची के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी को दबोच लिया गया है. वह माथे पर त्रिपुंड, गले में माला, हाथ में त्रिशूल और कमर में बाघंबर लपेटकर घूम रहा था. इतना ही नहीं अपना भेष छिपाने के लिए उसने सिर पर आर्टिफिशियल चंद्रमा भी धारण कर रखा था.
बताया जा रहा है कि एक परिवार को मनोकामना पूरी होने का लालच देकर उसने अपने पास बुलाया था. इसी दौरान परिवार की बच्ची को अपनी हवस का शिकार. लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले वह फरार हो गया. हालांकि, पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी. जिसके चलते अब वह पकड़ा गया है.
बच्ची से रेप के आरोपी का नाम दीपक सैनी है. दीपक गिरफ्तारी से बचने के लिए 'ढोंगी बाबा' बनकर घूम रहा था. वह कभी हरिद्वार में टहलता तो कभी किसी दूसरे स्थान पर निकल जाता. जांच में पता चला कि उसका लंबा आपराधिक इतिहास है. उसके ऊपर पूर्व में एफआईआर भी दर्ज चुकी है. पुलिस दीपक की शिकार बनी और पीड़िताओं को भी खोज रही है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़ा गया दीपक सैनी लड़कियों व महिलाओं को भगवान शिव का आशीर्वाद/प्रसाद देकर उनकी मनोकामना पूर्ण होने का आश्वासन देता था और फिर झांसे में लेकर गलत काम करता था. पूछताछ में आरोपी ने कबूल भी किया कि वो खुद को परमज्ञानी एवं त्रिकालदर्शी शिवभक्त बताकर महिलाओं, बच्चियों को बहला फुसलाकर गंदा काम करता था. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उसकी गिरफ्तारी श्यामपुर थाना पुलिस ने की है. आरोपी सुभाष नगर, ज्वालापुर का निवासी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story