छत्तीसगढ़

CM साय आज तातापानी महोत्सव में होंगे शामिल

Nil dhankar
14 Jan 2026 9:34 AM IST
CM साय आज तातापानी महोत्सव में होंगे शामिल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय कलश यात्रा और महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. शिव प्रतिमा का अवलोकन करेंगे. वहीं बच्चों के साथ पतंग भी उड़ाएंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह आशीर्वाद समारोह में भी शामिल होंगे.

इस दौरान वह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 667 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे. सीएम 211 विकास कार्य का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा सीएम साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 200 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे. शासन की योजनाओं के लगे स्टालों का निरीक्षण करेंगे. मंचीय के कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Next Story
null