छत्तीसगढ़

CM साय ने मन की बात कार्यक्रम का 125वां एपिसोड सुना

Nilmani Pal
31 Aug 2025 1:53 PM IST
CM साय ने मन की बात कार्यक्रम का 125वां एपिसोड सुना
x

रायपुर। CM साय ने मन की बात कार्यक्रम का 125वां एपिसोड सुना। उन्होने बताया कि, आज अभनपुर के ग्राम तूता बूथ क्रमांक 24 स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग व्यापार परिसर कन्वेंशन सेंटर में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 125वां एपिसोड का श्रवण किया।

प्रधानमंत्री जी के विचार हमेशा हम सबको नई दिशा, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्यगण, विधायक, सरपंच, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सिविल सर्विस परीक्षा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कई नौजवान कड़ी मेहनत से परीक्षा पास करके सफलता हासिल करते हैं, लेकिन UPSC की एक कड़ी सच्चाई यह भी है कि हजारों नौजवान बहुत काबिल होते हैं, लेकिन मामूली अंतर से वो अंतिम सूची तक नहीं पहुंच पाते हैं। अब ऐसे होनहार विद्यार्थियों के लिए "प्रतिभा सेतु" नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर 10 हजार से ज्यादा ऐसे युवाओं का डेटाबैंक मौजूद है। इस पोर्टल की मदद से प्राइवेट कंपनियां भी होनहार उम्मीदवारों को नौकरी दे सकती हैं।"

Next Story
null