भारत
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 2 लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
31 Aug 2025 1:34 PM IST

x
आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की जानकारी सामने आई है। धमाके के साथ इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। कुछ घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में यह धमाका हुआ। दूर तक विस्फोट की आवाज सुनी गई, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। साथ ही, स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल लोगों निकाला गया। सूचना के बाद एम्बुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं।
इसके अलावा, लखनऊ के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ईस्ट भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।"
Tagsलखनऊ पटाखा फैक्ट्री में विस्फोटपटाखा फैक्ट्रीपटाखा फैक्ट्री में विस्फोटलखनऊLucknow firecracker factory explosionfirecracker factoryfirecracker factory explosionLucknow
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





