छत्तीसगढ़

CM साय ने दुर्ग को कई विकास कार्यों की दी सौगात

Nilmani Pal
27 Sept 2024 3:59 PM IST
CM साय ने दुर्ग को कई विकास कार्यों की दी सौगात
x

दुर्ग durg news। सीएम विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पहुंचे। जहां उन्होेंने 22 करोड़ से भी ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव और दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे। CM Vishnudev Sai

बता दें कि, विधायक गजेंद्र यादव के प्रयास से खेल मैदान सहित शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग 22 करोड़ 97 लाख की राशि से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय के आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत कर भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने शहर विधायक गजेंद्र यादव ने भाजपा पार्षदों और पूर्व पार्षद के साथ बैठक कर तैयारी को लेकर प्लानिंग की गई।

वहीं आज के इस कार्यक्रम की शुरूआत से पहले विधायक गजेंद्र ने एसपी जितेंद्र शुक्ला और पार्षदों के साथ मिलकर सीएम के आने वाले स्थान गया नगर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़ें इंतजाम किए गए थे।


Next Story