छत्तीसगढ़

टाइल्स मिस्त्री को वाहन ने लिया चपेट में, मौत

Nilmani Pal
27 Sept 2024 3:51 PM IST
टाइल्स मिस्त्री को वाहन ने लिया चपेट में, मौत
x
छग

जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa News। जिले के बिर्रा मुख्य मार्ग पर कैप्सूल वाहन बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है और वाहन को जब्त किया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। chhattisgarh news

जानकारी अनुसार शुक्रवार की दोपहर को बिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चक्के के नीचे आ गया। मृतक की पहचान बोरसी निवासी नारायण चंद्रा के रूप में हुई है, जोकि टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। टाइल्स मिस्त्री घर से काम को लेकर बिर्रा की ओर जा रहा था। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं कैप्सूल वाहन को लेकर चालक मौके से भाग निकला, जिससे बम्हनीडीह पुलिस की सहायता से पकड़ा गया। चालक के खिलाफ बिर्रा थाने में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story