छत्तीसगढ़
CG: दलित युवक को लोगों ने नंगा करके पीटा, वीडियो वायरल
Shantanu Roy
11 April 2025 3:23 PM IST

x
छग
Shakti. सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दलित युवक को नग्न कर बीच चौराहे पर जमकर पीटा गया। मामला लव अफेयर का है। ग्राम बड़े रबेली में 9 अप्रैल की रात युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जहां आसपास के लोगों ने देख लिया और मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों और परिजनों ने युवक को रात भर पीटा है। अगली सुबह उसे बीच चौराहे में ले गए और फिर नग्न कर मारा। पीड़ित युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसे पीने का पानी तक नहीं दिया। युवक को सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित देवगांव का रहने वाला है। मारपीट के दौरान गांव के अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। कुछ लोग उसे बचाने के लिए आए तो उन्हें हटा दिया गया। पीड़ित को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, गांव की नाबालिग लड़की से ही युवक का अफेयर है और वह उस रात लड़की से मिलने गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने देख लिया और पीड़ित से मारपीट की। सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि मीडिया से घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित का बयान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Tagsसक्ती दलित युवक पिटाईलव अफेयरनग्न कर पीटाचौराहा मारपीटमालखरौदा थानाबड़े रबेली गांवनाबालिग प्रेमिकारायगढ़ मेडिकल कॉलेजवायरल वीडियोपुलिस कार्रवाईSakti Dalit youth beaten uplove affairstripped and beatencrossroad fightMalkharoda police stationBade Rabeli villageminor girlfriendRaigarh Medical Collegeviral videopolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





