छत्तीसगढ़
CG BREAKING: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 8 महिलाएं घायल
Shantanu Roy
11 April 2025 2:53 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कार चालाक ने शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारियों से भरी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना के वक्त ऑटो में 8 महिलाएं सवार थी. कार की टक्कर के बाद चार महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की सूचना पर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार और पूर्व विधायक अरुण वोरा घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे. जानकरी के मुताबिक, ऑटो में 8 महिला सफाई कर्मचारी सवार थी।
CG 07 CV 1947 क्रमांक कार ने रॉन्ग साइड से आते हुए ऑटो को पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. टक्कर होते ही कार के एयर बैग खुल गए और चालक बच गया. लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है. अन्य महिला सफाई कमर्चारियों को मामूली चोटें आई है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार और पूर्व विधायक अरुण वोरा जिला अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





