छत्तीसगढ़
खनिज संपदा को जनकल्याण का माध्यम बनाएंगे: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
11 April 2025 2:25 PM IST

x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ को खनिज संपदा के रूप में जो अद्वितीय प्राकृतिक वरदान मिला है, उसे जनकल्याण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास का माध्यम बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हितधारकों की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में कोयला और खनिज क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने नवाचार, तकनीकी उन्नयन और सतत विकास के जरिए इस क्षेत्र को सशक्त और समृद्ध बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए।
छत्तीसगढ़ को खनिज संपदा का जो वरदान मिला है, उसे जनकल्याण और विकास का माध्यम बनाना हमारी प्राथमिकता है।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) April 11, 2025
राजधानी रायपुर में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री माननीय श्री @kishanreddybjp जी के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
बैठक… pic.twitter.com/MoA1Y0d5Fb
चर्चा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को खनिज आधारित उद्योगों का केंद्र बनाना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना था। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश की आर्थिक मजबूती और प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस क्षेत्र को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए इसके विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक के उपरांत सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ भोज में शिरकत की, जहां उन्होंने क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





