छत्तीसगढ़

CG NEWS: यात्रियों से भरी बस के नीचे दबा परिचालक, मौत

Shantanu Roy
19 Feb 2025 9:54 PM IST
CG NEWS: यात्रियों से भरी बस के नीचे दबा परिचालक, मौत
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सवारी बिठाने के दौरान मोबाइल में बात कर रहे परिचालक की अपने ही बस के नीचे आने से मौत हो गई। तखतपुर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कवर्धा से बिलासपुर के बीच चलने वाली मां शारदा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 10 AQ 7732 बुधवार को दोपहर करीब 1.30 कवर्धा से जरहागांव पहुंची।

परिचालक नीचे खड़े होकर मोबाइल से बात करते सवारी बिठा रहा था तभी वह यात्री से टकराकर चक्के के नीचे आ गया। जिससे ग्राम बरेला के परिचालक राममिलन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से घबराया चालक रोहित कुमार साहू बस को लेकर बिलासपुर की ओर भाग रहा था, सूचना पर तखतपुर थाना प्रभारी ने बस को रुकवा यात्रियों को उतरवा बस को थाने में खड़ा करा चालक रोहित कुमार को हिरासत में ले लिया।
Next Story