भारत

BIG BREAKING: रेखा गुप्ता ने एलजी के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया

Shantanu Roy
19 Feb 2025 9:30 PM IST
BIG BREAKING: रेखा गुप्ता ने एलजी के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया
x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और बीजेपी के अन्य नेता दिल्ली एलजी ऑफिस पहुंचे। रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी ने बुधवार शाम को उन्हें दिल्ली सीएम बनाने की घोषणा की. वह शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं. विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा (Rekha Gupta) को नेता चुना गया. दिल्ली की नए सीएम और उनकी कैबिनेट 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेगी. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता हासिल की है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त देते हुए 70 में से 48 सीटें जीतीं. हालांकि, उसके बाद से ही दिल्ली का सीएम कौन बनेगा, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म था. बुधवार शाम सभी अटकलों पर विराम लग गया. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्‍यमंत्री होंगी.
शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा. शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्रियों- अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी निमंत्रण भेजा गया है. समारोह में करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की व्यवस्था की गई है.
Next Story