छत्तीसगढ़

मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Shantanu Roy
19 Feb 2025 9:41 PM IST
मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
x
छग
Dongargarh. डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ के विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर शाम को अचानक आग लग गई। पहाड़ी के घने जंगलों में लगी आग से दूर-दूर तक धुआं फैल गया। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले पहाड़ी पर तेज चमक दिखाई दी। बाद में वहां आग की लपटें उठती देखी गईं। आग इतनी बड़ी है कि शहर के कई हिस्सों से दिखाई दे रही है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।


आग बुझाने का काम जारी है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आग से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Next Story