
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और नदियों में आए उफान ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां सोमवार को एक ही परिवार के चार मासूम बच्चे बाढ़ में बह गए। इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है। वहीं, बीजापुर और पचपेड़ी इलाके में भी पानी के तेज बहाव ने जानलेवा रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के खोंगसरा इलाके में स्थित मरही माता मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में अचानक बाढ़ का पानी आ गया। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा से आए ध्रुव परिवार के चार बच्चे इसमें बह गए।
मरने वाले बच्चों की पहचान
गौरी ध्रुव (13 वर्ष)
मुस्कान ध्रुव (13 वर्ष)
नितांश ध्रुव (5 वर्ष)
के रूप में हुई है। चौथा बच्चा अब भी लापता है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इसी तरह बाढ़ का एक और बड़ा हादसा बीजापुर जिले में हुआ। जानकारी के अनुसार नारायणपुर क्षेत्र के तीन ग्रामीण और कुछ स्कूली बच्चियों सहित 11 लोग नाव से नदी पार कर रहे थे। तेज बहाव के कारण नाव पलट गई। इस हादसे में दो बच्चियां लापता हो गई हैं, जबकि नौ लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों और प्रशासनिक अमले की मदद से तत्काल खोजबीन शुरू की गई, लेकिन अब तक बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
पचपेड़ी: नदी पार करते समय बहा मासूम
एक अन्य घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के टांगर गांव से सामने आई है। यहां 12 साल का एक बच्चा साइकिल से एनीकट पार कर रहा था। तभी अचानक लीलगर नदी में उफान आ गया और पानी एनीकट के ऊपर से तेज बहाव के साथ बहने लगा। इस बीच बच्चा पानी की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। लेकिन अंधेरा होने की वजह से सोमवार को तलाश अभियान रोकना पड़ा। अब मंगलवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू होगा।
प्रशासन और SDRF सतर्क
लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे और जलभराव वाले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, एसडीआरएफ और पुलिस टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बिलासपुर में हुए हादसे से ध्रुव परिवार में मातम छा गया है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत और एक के लापता होने की खबर से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
Tagsबिलासपुर बाढ़ हादसाखोंगसरा नदीमरही माता मंदिरबलौदाबाजार भाटापाराबच्चों की मौतSDRF रेस्क्यूबीजापुर नाव हादसानारायणपुर ग्रामीणपचपेड़ी टांगर गांवलीलगर नदी उफानBilaspur flood accidentKhongsara riverMarhi Mata templeBalodabazar Bhataparadeath of childrenSDRF rescueBijapur boat accidentNarayanpur ruralPachpedi Tangar villageLilgar river overflowingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





