छत्तीसगढ़
GAANAAWALA यूट्यूब चैनल पर अब हरियाणवी और भोजपुरी गानों का नया धमाल
Shantanu Roy
25 Aug 2025 6:56 PM IST

x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय संगीत जगत में क्षेत्रीय भाषाओं का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अब गानावाला यूट्यूब चैनल ने बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणवी और भोजपुरी गानों को लेकर नई योजना की घोषणा की है। चैनल ने हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका सीनम कैथलिक और भोजपुरी सुपरस्टार गायक अंकित अग्रवाल के साथ बड़े करार किए हैं। आने वाले दिनों में दर्शकों को चैनल पर दोनों भाषाओं में सुपरहिट गाने सुनने और देखने को मिलेंगे। गौरतलब है कि जनता से रिश्ता और गाना वाला यूट्यूब चैनल ने हाल ही में विश्व प्रसिद्ध और सोशल मीडिया पर वायरल हुए राजू कलाकार का पहला हिंदी गाना लॉन्च किया था "बेहिसाब इश्क़", जो यूट्यूब पर बेहद सफल रहा और सुपर डुपर हिट की श्रेणी में शामिल हो गया।
सीनम कैथलिक के चार नए गाने होंगे रिलीज़
गानावाला यूट्यूब चैनल ने हरियाणवी गायिकी की मशहूर हस्ती सीनम कैथलिक के साथ चार गानों का करार किया है। यह गाने हरियाणा की असल संस्कृति, बोली और परंपराओं को दर्शाते हुए वीडियो एलबम के रूप में तैयार किए जाएंगे। दिल्ली स्थित "जनता से रिश्ता" ऑफिस में हुए इस समझौते के दौरान सीनम कैथलिक स्वयं अपने पति के साथ मौजूद रहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा "गानावाला यूट्यूब चैनल क्षेत्रीय भाषा के कलाकारों को मंच देने का सराहनीय काम कर रहा है। मेरे चार गाने हरियाणवी भाषा में बनेंगे और उम्मीद है कि दर्शक इन्हें खूब पसंद करेंगे।" गौरतलब है कि सीनम कैथलिक पहले से ही कई हिट गाने दे चुकी हैं, जो यूट्यूब पर लाखों-करोड़ों व्यूज़ बटोर चुके हैं। उनके पिछले हिंदी गाने ने भी तेजी से लोकप्रियता हासिल की थी, जो अब "सुपर डुपर हिट" की ओर बढ़ रहा है।
भोजपुरी स्टार अंकित अग्रवाल का छह गानों का करार
गानावाला यूट्यूब चैनल ने भोजपुरी गानों के सुपरस्टार अंकित अग्रवाल के साथ भी छह गानों का बड़ा करार किया है। ये सभी गाने आने वाले दिनों में चैनल पर रिलीज़ किए जाएंगे। दिल्ली स्थित जनता से रिश्ता ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में अंकित अग्रवाल ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए कहा- "भोजपुरी भाषा और संगीत की अपनी खास पहचान है। गानावाला यूट्यूब चैनल के जरिए हमारे गाने पूरे देश और विदेश के दर्शकों तक पहुंचेंगे। यह भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा है।" भोजपुरी गाने देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीयों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं। ऐसे में अंकित अग्रवाल के गानों के आने से चैनल की लोकप्रियता और भी बढ़ने की संभावना है।
क्षेत्रीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार का संकल्प
गानावाला यूट्यूब चैनल लगातार देश की विविधता को दर्शाने वाले कंटेंट पर काम कर रहा है। चैनल का लक्ष्य सिर्फ हिंदी गानों तक सीमित नहीं रहना, बल्कि हरियाणवी, भोजपुरी, पंजाबी, छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के गानों को भी बढ़ावा देना है।
चैनल प्रबंधन का कहना है
"भारत की सभ्यता और संस्कृति उसकी भाषाओं और गीत-संगीत में बसती है। हम चाहते हैं कि देश के हर प्रदेश की कला और लोक-संस्कृति डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पूरे विश्व तक पहुंचे। गानावाला यूट्यूब चैनल इसी दिशा में लगातार काम कर रहा है।"
गानावाला चैनल की बढ़ती लोकप्रियता
यूट्यूब पर गानावाला चैनल की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में इस चैनल द्वारा जारी एक हिंदी गाना लाखों व्यूज़ पार कर "सुपरहिट" साबित हुआ है। अब चैनल हरियाणवी और भोजपुरी गानों के जरिए अपनी पहुंच को और विस्तार देने जा रहा है। मनोरंजन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्षेत्रीय भाषाओं के गानों की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर हरियाणवी और भोजपुरी गानों को बड़े पैमाने पर दर्शक सुनते और देखते हैं। ऐसे में गानावाला चैनल का यह कदम न केवल व्यावसायिक दृष्टि से फायदेमंद होगा, बल्कि भारतीय लोक संगीत को भी नई ऊंचाई देगा।
भविष्य की योजनाएं
गानावाला यूट्यूब चैनल सिर्फ गाने ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय भाषाओं पर आधारित वीडियो एलबम और शॉर्ट फिल्मों को भी रिलीज़ करने की योजना बना रहा है। चैनल प्रबंधन ने बताया कि वे देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर स्थानीय कलाकारों को मंच देंगे और उनकी प्रतिभा को दुनिया तक पहुंचाएंगे।
Tagsगानावाला यूट्यूब चैनलसीनम कैथलिक हरियाणवी गानेअंकित अग्रवाल भोजपुरी गानेहिंदी गानेसुपरहिट गानेक्षेत्रीय भाषा संगीतभारतीय संस्कृतिडिजिटल म्यूजिकवीडियो एलबमयूट्यूब हिट गानेभोजपुरी सिंगर अंकित अग्रवालहरियाणवी सिंगर सीनम कैथलिकसीनम कैथलिकसीनम कैथलिक जनता से रिश्तागानावाला यूट्यूब सीनम कैथलिकगानावाला यूट्यूब अंकित अग्रवालहरियाणवी गानाभोजपुरी गानाजनता से रिश्ता प्रेसदिल्ली में जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता गानावाला यूट्यूबgaanawala youtube channelseenam catholic haryanvi songsankit agarwal bhojpuri songshindi songssuperhit songsregional language musicindian culturedigital musicvideo albumyoutube hit songsbhojpuri singer ankit agarwalharyanvi singer seenam catholicseenam catholicseenam catholic public se relationgaanawala youtube seenam catholicgaanawala youtube ankit agarwalharyanvi songbhojpuri songjanta se rishta pressjanta se rishta in delhijanta se rishta gaanawala youtubeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





