छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: अवैध संबंध के चलते हुई मजदूर की हत्या, चंद घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
25 Aug 2025 6:14 PM IST
Raipur Breaking: अवैध संबंध के चलते हुई मजदूर की हत्या, चंद घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महादेव चौक के पास रावाभांठा इलाके में युवक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंके जाने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अवैध संबंध के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला कैसे खुला
25 अगस्त 2025 को खमतराई थाना क्षेत्रांतर्गत मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लॉट, रावाभांठा में एक बोरी के अंदर लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव का चेहरा कपड़े से बंधा हुआ और हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मौके पर बुलाए गए एफएसएल दल ने जांच की तो पता चला कि युवक की हत्या धारदार हथियार से कई वार कर की गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगने पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 964/25 धारा 103, 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की जांच और मृतक की पहचान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच और थाना खमतराई पुलिस को आरोपी की पतासाजी और मृतक की शिनाख्त का जिम्मा सौंपा। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और क्षेत्रीय पूछताछ के बाद मृतक की पहचान रामा माडे (23 वर्ष), निवासी मलकानगिरी, उड़ीसा के रूप में हुई। रामा रायपुर में आरआर इंडस्ट्रीज, मेटल पार्क रावाभांठा में मजदूरी का कार्य करता था। जांच के दौरान पता चला कि रामा माडे का उसी फैक्ट्री में काम करने वाली सोनम नामक विवाहित महिला से अवैध संबंध था।
कब और कैसे हुई हत्या
पुलिस ने जब सोनम से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। सोनम ने बताया कि घटना के दिन वह और रामा माडे उसके घर में आपत्तिजनक स्थिति में थे। तभी उसका पति कृष्णा बंजारे अचानक घर पहुंच गया। दोनों को उस हालत में देखकर वह गुस्से से बेकाबू हो गया और लकड़ी के बत्ते से रामा माडे के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रामा की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या को छिपाने के लिए देर रात सोनम और उसके पति कृष्णा ने अपने रिश्तेदार रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम को बुलाया। तीनों ने मिलकर शव के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधा और फिर शव को बोरी में भर दिया। इसके बाद आरोपी कृष्णा बंजारे अपनी मोटरसाइकिल (CG 04 DV 9405) से शव को ले जाकर रावाभांठा स्थित खाली प्लॉट में फेंक आए।
आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों –
कृष्णा बंजारे (44 वर्ष), निवासी आजाद नगर, महादेव चौक, रावाभांठा
रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम (40 वर्ष), निवासी रावाभांठा तिरंगा चौक
सोनम बंजारे (30 वर्ष), पत्नी कृष्णा बंजारे, निवासी आजाद नगर, महादेव चौक, रावाभांठा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक रामा माडे का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और शव ले जाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
Tagsरायपुर हत्या मामलाखमतराई थानारावाभांठा शवअंधा कत्ल खुलासाअवैध संबंध हत्यामहिला गिरफ्तारमजदूर की हत्यासोनम बंजारेकृष्णा बंजारेरामकृष्ण बंजारेरायपुर क्राइम न्यूज़Raipur murder caseKhamtarai police stationRaobhata dead bodyblind murder revealedillicit relationship murderwoman arrestedlaborer murderSonam BanjareKrishna BanjareRamakrishna BanjareRaipur crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story