छत्तीसगढ़
CG BREAKING: प्रोफेसर डॉ. अर्पिता चतुर्वेदी ने की खुदकुशी, कमरे में मिली लाश
Shantanu Roy
30 July 2025 10:13 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहां लीड कॉलेज में अतिथि प्राध्यापक रहीं डॉ. अर्पिता चतुर्वेदी (43) ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार की शाम उनका शव दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 1 स्थित बीएसपी क्वार्टर नंबर 7 में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, अर्पिता चतुर्वेदी के पति अजय चतुर्वेदी बीएसपी की माइंस यूनिट में अधिकारी हैं। उन्हें हाल ही में प्रमोशन मिला था और वे भिलाई स्थित नंदनी माइंस में डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के पद पर पदस्थ हो गए थे। प्रमोशन के बाद वह भिलाई शिफ्ट हो गए थे, जबकि डॉ. अर्पिता दल्ली राजहरा में अकेली रह रही थीं।
घटना के दिन अजय चतुर्वेदी ने जब पत्नी को कई बार कॉल किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें संदेह हुआ। कई प्रयासों के बाद भी संपर्क न होने पर उन्होंने तत्काल राजहरा पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया तो डॉ. अर्पिता को फंदे से लटका पाया गया। डॉ. अर्पिता पहले बालोद महाविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विषय की अतिथि प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं। हालांकि कुछ समय पहले उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी, लेकिन हाल ही में उन्हें फिर से अतिथि प्राध्यापक के तौर पर बुलाया गया था। राजहरा एसडीएम सुरेश साहू, सीएसपी चित्रा वर्मा तथा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहनता से जांच की।
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को दल्लीराजहरा में ही अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, न ही आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने आया है। दल्लीराजहरा टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों से बयान लेना अभी बाकी है। प्रारंभिक जांच जारी है और पुलिस मामले में संवेदनशीलता से काम कर रही है। यह घटना समाज और शिक्षा जगत के लिए एक बड़ा झटका है, जो यह सवाल खड़ा करती है कि मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक समर्थन कितना जरूरी है, खासकर तब, जब कोई व्यक्ति अकेला रह रहा हो या किसी व्यक्तिगत संघर्ष से जूझ रहा हो।
Tagsडॉ. अर्पिता चतुर्वेदीआत्महत्याअतिथि प्राध्यापकदल्ली राजहराबालोद कॉलेजबीएसपी क्वार्टरफंदे से लटका शवपुलिस जांचसुसाइड केसअजय चतुर्वेदीDGM भिलाईमहिला आत्महत्याशिक्षा विभागSuicide caseguest professorDallirajharaBalodBSP quarterpolice investigationmental healthछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





