छत्तीसगढ़
रायपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 16 मकान ढहाए गए
Shantanu Roy
30 July 2025 8:40 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध कॉलोनियों और कब्जों के खिलाफ रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को बोरिया खुर्द, न्यू संतोषी नगर और दुर्गा विहार क्षेत्र में अवैध रूप से बने 16 मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया गया। साथ ही 10 एकड़ में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी रोका गया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार, कुछ बिल्डरों द्वारा कृषि भूमि पर गुपचुप तरीके से अवैध निर्माण किया जा रहा था और मकान बेचने की तैयारी थी। जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगी, निगम और तहसील प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुलडोजर रवाना किया और निर्माणों को ढहा दिया।
इस कार्रवाई में वालफोर्ट ग्रुप के पंकज लाहोटी, महेश धनगर, योगेन्द्र वर्मा और देवांगन नामक बिल्डरों के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि पंकज लाहोटी के 5 एकड़ के प्रोजेक्ट को भी बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। इसके अलावा 8 एकड़ में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी रोक लगाई गई और स्थल को सील कर दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी निर्माण कार्य बिना अनुमोदन, बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस और बिना डायवर्शन के किए जा रहे थे। साथ ही मकान खरीदारों को गुमराह कर कृषि भूमि पर रिहायशी निर्माण बेचा जा रहा था, जो पूरी तरह से अवैध है।
नगर निगम आयुक्त के अनुसार, 25 एकड़ से ज्यादा भूमि पर अवैध कॉलोनियों का जाल फैलाया जा चुका था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और किसी को भी शहर की प्लानिंग के खिलाफ निर्माण करने की छूट नहीं दी जाएगी। अवैध निर्माणों पर की गई इस कार्रवाई से बिल्डरों और प्लॉटिंग माफिया में खलबली मच गई है। साथ ही निगम ने आम नागरिकों को भी चेताया कि किसी भी प्रॉपर्टी की खरीदारी से पहले उसकी वैधता की जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि धोखाधड़ी का शिकार न हों।
Tagsअवैध कॉलोनीबुलडोजर कार्रवाईरायपुर नगर निगमअवैध प्लॉटिंगबिल्डर कार्रवाईजमीन कब्जाअवैध निर्माणप्रशासनिक कार्रवाईillegal colonybulldozer actionRaipur Municipal Corporationunauthorized plottingillegal constructionland encroachmentbuilder crackdownछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





