छत्तीसगढ़
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
30 July 2025 7:52 PM IST

x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने सहित सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बुधवार को मुलाकात कर विकास कार्यों को पूर्ण करने का आग्रह किया। सांसद श्री अग्रवाल के अनुसार कुम्हारी टोल प्लाजा की समय सीमा समाप्त हो चुकी है इसके बावजूद यह पिछले 10 से 12 वर्षों से संचालित है। अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी यह टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। जिससे स्थानीय जनता को भारी असुविधा और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इस कारण क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लिहाजा मैंने श्री गडकरी जी से मुलाकात के दौरान टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने का आग्रह किया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर की यातायात की समस्या और परिवहन के बुनियादी ढांचे की समस्याओं के समाधान के लिए माननीय गडकरी जी के सामने कुछ और आग्रह प्रस्ताव रखा, जिसमें
1. रिंग रोड नं. 01 (एनएच-53) के सर्विस रोड को 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर करना।
2. रायपुर रेलवे स्टेशन से नेशनल हाइवे 30 के जंक्शन तक बने एक्सप्रेस हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपना, रायपुर शहर में तीन फ्लाईओवर का निर्माण करने के साथ तेलीबांधा से जोरा तक चौथे फ्लाईओवर का भी निर्माण शुरू करना।
3. एक्सप्रेस हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (शदाणी दरबार) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण।
4. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे में रायपुर विशाखापट्टनम छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा तक 4 से 6 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य हेतु की गई भू अर्जन मुआवजा प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण करना, साथ ही इसमें व्याप्त भ्र्ष्टाचार की जाँच करना।
5. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (कमल विहार चौक) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से रायपुर को राजधानी की तर्ज पर विकसित करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। बढ़ती जनसंख्या और यातायात समस्याओं के चलते रायपुर में रोजाना तेलीबांधा रिंग रोड चौक जैसे स्थानों पर जाम की स्थिति बनती है। रिंग रोड के बाहर बन चुकी बड़ी कॉलोनियां, बाजार और व्यावसायिक परिसरों के कारण शहर की यातायात समस्या गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि विशाखापट्टनम और उड़ीसा की ओर जाने वाले मालवाहक और यात्री वाहनों के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण शहर के बाहर प्रवेश और निकासी की सुविधाएं प्रदान करेगा। इससे न केवल जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को राहत भी मिलेगी। श्री अग्रवाल ने नितिन गडकरी से आग्रह किया कि रायपुर को एक आधुनिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए इन मांगों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए।
Tagsरायपुरदुर्गकुम्हारी टोल प्लाजाबंद कराने की मांगबृजमोहन अग्रवालनितिन गडकरीराष्ट्रीय राजमार्ग 53NH-53एक्सप्रेसवेभारतमाला परियोजनाफ्लाईओवर निर्माणग्रेड सेपरेटरसड़क चौड़ीकरणटोल टैक्स समस्यायातायात जामNHAIRaipurDurgKumhari Toll PlazaBrijmohan AgrawalNitin GadkariNational Highway 53highway wideningflyover demandBharat Mala Projecttraffic congestionroad infrastructureExpresswayRing Road RaipurTelibandhaKamal ViharVisakhapatnam Roadland acquisition compensationcorruption inquiryछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





