छत्तीसगढ़

CG BREAKING: घरेलू विवाद ने ली दो जान, पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

Shantanu Roy
10 April 2026 1:45 PM IST
CG BREAKING: घरेलू विवाद ने ली दो जान, पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दो लोगों की जान ले ली। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार, कोकोडी गांव निवासी धनेश्वर नेताम और उसकी पत्नी सुखबती नेताम किसी काम से बनियागांव गए थे। गुरुवार रात दोनों वापस लौट रहे थे, तभी बल्लारी नाला के पास किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर धनेश्वर ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में सुखबती नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने भी मौके पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और परिवार के दो छोटे बच्चों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है।
Tagsकोंडागांवसिटी कोतवालीघरेलू विवादहत्या और आत्महत्याधनेश्वर नेतामसुखबती नेतामबल्लारी नालाछत्तीसगढ़ क्राइमपारिवारिक विवादपुलिस जांचKondagaonCity Kotwalidomestic disputemurder and suicideDhaneshwar NetamSukhbati NetamBallari NalaChhattisgarh crimefamily disputepolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story