छत्तीसगढ़

CG BREAKING: पूर्व विधायक से मांगी 20 लाख की फिरौती, प्रयागराज से बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 Jun 2025 8:47 PM IST
CG BREAKING: पूर्व विधायक से मांगी 20 लाख की फिरौती, प्रयागराज से बदमाश गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को 20 लाख रुपये की फिरौती और उनकी परिचित की बेटी के अपहरण की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बच्चू झा उर्फ बबूवा पांडेय के रूप में हुई है, जिसने खुद को “बच्चु, बिहार से” बताकर मंजू पांडेय से पैसे की मांग की थी और न देने पर दिल्ली में पढ़ रही उनकी बेटी को अगवा करने की धमकी दी थी।

यह घटना 25 जून 2025 की है, जब दोपहर करीब 11:40 बजे पूर्व विधायक शैलेष पांडेय के मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया। फोन पर आरोपी ने न केवल फिरौती की मांग की, बल्कि अश्लील गालियां भी दीं और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पूर्व विधायक ने सकरी थाना में तत्काल लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने वाराणसी-प्रयागराज पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की मदद से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह कॉल निजी रंजिश के चलते किया था। इस पूरे ऑपरेशन में सकरी थाना पुलिस और एसीसीयू (Anti-Crime and Cyber Unit) की अहम भूमिका रही।
Next Story