छत्तीसगढ़

पश्चिम विधायक राजेश मूणत अमापारा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में हुए शामिल

Shantanu Roy
27 Jun 2025 7:56 PM IST
पश्चिम विधायक राजेश मूणत अमापारा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में हुए शामिल
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के अमापारा क्षेत्र में आज भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत विशेष रूप से उपस्थित होकर रथयात्रा में सम्मिलित हुए। विधायक मूणत ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।


उन्होंने रथ को खींचकर रथयात्रा की शुरुआत की और भक्तों के साथ भक्ति और आस्था के इस आयोजन में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि “जगन्नाथ रथयात्रा हमारी सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, जो समाज को एकता और भक्ति से जोड़ती है।” कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और आम नागरिक भी शामिल हुए। पूरे अमापारा क्षेत्र में रथयात्रा के दौरान भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।
Next Story