छत्तीसगढ़

CG: ऑपरेशन विश्वास के तहत बघेरा स्कूल में चला नशा विरोधी जागरूकता अभियान

Shantanu Roy
27 Jun 2025 6:44 PM IST
CG: ऑपरेशन विश्वास के तहत बघेरा स्कूल में चला नशा विरोधी जागरूकता अभियान
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस टीम ने शुक्रवार को बघेरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक शाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर (I.U.C.A.W.) ने छात्रों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों को सोशल मीडिया की सावधानियों, महिला अपराध, पोक्सो एक्ट, साइबर फ्रॉड और नशे से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने 112, 9479192099 और 1930 जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी साझा करते हुए बच्चों को अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा न करने की हिदायत दी।


उप पुलिस अधीक्षक ममता अली शर्मा ने छात्रों को जीवन में आने वाली कठिनाइयों के बारे में खुलकर माता-पिता और शिक्षकों से चर्चा करने की सलाह दी और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा ने अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देते हुए स्कूल स्टाफ को उसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया और ऐप डाउनलोड कराया। इस मौके पर शाला समिति के अध्यक्ष, सदस्य, जनप्रतिनिधि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. यामिनी और महिला रक्षा टीम की सदस्य भी उपस्थित रहीं।
Tagsऑपरेशन विश्वासअभिव्यक्ति ऐपसाइबर फ्रॉडनशा मुक्तिदुर्ग पुलिसबघेरा स्कूलमहिला सुरक्षासोशल मीडिया जागरूकताOperation VishwasAbhivyakti AppCyber FraudDrug AwarenessDurg PoliceBaghera SchoolWomen SafetySocial Media Awarenessछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story