
x
छग
Surguja. सरगुजा। सरगुजा वन विभाग की टीम ने अंबिकापुर बस स्टैंड में हाथी दांत लेकर पहुंचे दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। दोनों सूरजपुर के घुई वन परिक्षेत्र से हाथी का दांत लेकर अंबिकापुर पहुंचे थे और हाथी दांत को बेचने की फिराक में थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक नर हाथी का शिकार कर उसे मार डाला था और उसका दांत निकाल लिया था। वन विभाग ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, WCCB सेंट्रल रीजन भोपाल की टीम ने सूरजपुर से हाथी दांत की तस्करी किए जाने की सूचना सरगुजा वन मंडल के अधिकारियों को दी थी। सरगुजा DFO अभिषेक जोगावत के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने 21 मई की रात 8 बजे हाथी दांत लेकर बस से उतरे दो ग्रामीणों को पकड़ा। उनके पास से दो नग हाथी दांत बरामद किया है। जब्त हाथी दांत का वजन 4.66 किलो बताया गया है।
पकड़े गए आरोपियों में रमकोला थाना क्षेत्र के धुरिया निवासी जनकू एवं बलरामपुर के हरीगवां निवासी विनोद वर्मा शामिल हैं। जनकू ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने एक जंगली हाथी का शिकार किया था। उन्होंने मारे गए हाथी के दोनों दांत काट लिए थे और उन्हें छुपा लिया था। जिस हाथी को मारा गया था, वह करीब 20 साल का व्यस्क हाथी था। मामले में अन्य ग्रामीणों के साथ वह पकड़ा गया था। जनकू ने बताया कि वे जेल से छूटे तो उन्होंने हाथी दांत को बेचने की योजना बनाई और उन्होंने हाथी दांत का सौदा किया था। हाथी दांत लेकर अंबिकापुर पहुंचने पर उन्हें पकड़ लिया गया। WCCB के सदस्यों को इस सौदे की भनक लग गई थी। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39 (2) धारा 44, धारा 39 (3), धारा 9, धारा 51, धारा 52, धारा 48।, धारा 49ठ के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रेंजर निखिल पैकरा ने बताया कि आरोपियों को वन विभाग की टीम आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





