छत्तीसगढ़

साइकिल चलाकर BSF जवानों ने हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

Nil dhankar
12 Aug 2025 4:06 PM IST
साइकिल चलाकर BSF जवानों ने हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
x

दुर्ग। जिले भिलाई में सीमा सुरक्षा बल ने 'हर घर तिरंगा अभियान-2025' के तहत तिरंगा साइकिल और मोटर साइकिल रैली निकाली। यह रैली सामरिक मुख्यालय से शुरू होकर रिसाली चौक, डीपीएस चौक, पंथी चौक और रेल चौक होते हुए एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय तक पहुंची।

रैली में BSF के अधिकारी, जवान और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। साथ ही हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

वहीं, जिले में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 13 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल होगी। सभी विभागों और प्रतिभागियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यहां उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। BSF नक्सल प्रभावित इलाकों में भी इस अभियान को सक्रियता से चला रही है। जवान वहां तैनात वाहिनियों और स्थानीय नागरिकों के बीच तिरंगे का वितरण कर रहे हैं। वे लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Next Story
null