छत्तीसगढ़

CG में दिनदहाड़े चली गोली, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
3 Jun 2024 11:18 PM IST
CG में दिनदहाड़े चली गोली, मचा हड़कंप
x
छग
Bemetara: बेमेतरा। बेमेतरा में अपराधियों का दुस्साहस कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। बाइक सवार बदमाशों bike riding scoundrels ने एक युवक को गोली मार दी। खुशकिस्मति से गोली पैर में लगी। घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का नाम चौधरी तस्लीम बताया जा रहाहै।
जानकारी के मुताबिक शहर के बाहर दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया है। रास्ता रोककर 3 बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक चलती बाइक से युवक के पैर पर गोली मारी गयी है। घटना के बाद घायल युवक खुद जिला अस्पताल पहुंचा। सूचना के बाद से पुलिस एक्शन में आयी और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुट गयी है।
Next Story