छत्तीसगढ़
CG SEX RACEKT: 6 कॉलगर्ल समेत 10 लोग गिरफ्तार, कमरें में मिले कंडोम
Shantanu Roy
3 Jun 2024 10:12 PM IST

x
छग
Dhamtari: धमतरी। धमतरी में एक बड़े सेक्स रैकेट SEX RACKET का खुलासा हुआ है। किराये के मकान में पुलिस ने छापेमारी कर 6 कॉलगर्ल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई कॉलगर्ल में अन्य राज्य की भी लड़कियां शामिल हैं। पुलिस सभी लड़कियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। कमाल की बात ये है कि शहर के बीचों बीच सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। लेकिन किसी को भनक तक नहीं थी। स्थानीय मुखबिर ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी।
कई संदिग्ध लड़कियां एक मकान में आती है। ये लड़कियां बाहर की हैं, जो जिस्मफरोशी में संलिप्त हो सकती है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने वार्ड के किराये के मकान में छापा मारा, जहां आपत्तिजनक हालत में छह लड़कियां और चार लड़के मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि वार्ड के किराये के घर में लंबे समय से सेक्स का कारोबार चल रहा था। पुलिस को पूछताछ में कुछ और भी चौकाने वाले खुलासे मिलेंगे। जानकारी ये भी है कि ये लड़कियां होटलों में भी भेजी जाती थी। पैसे की पूरी डील आनलाइन होती थी। एक ग्राहक से ये लड़कियां मोटी रकम वसूला करती थी।
Next Story





