छत्तीसगढ़

Congress पार्षद ने किया मर्डर, पत्नी के आशिक को सुलाई मौत की नींद

Shantanu Roy
3 Jun 2024 5:32 PM GMT
Congress पार्षद ने किया मर्डर, पत्नी के आशिक को सुलाई मौत की नींद
x
छग
Baloda Bazar: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस पार्षद congress councilor ने अपनी पत्नी के प्रेमी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, दो बच्चों की मां उसे छोड़कर प्रेमी के घर रह रही थी। जिसे वापस ले जाने के लिए मुंगेली से सिमगा आया था। तभी उसके परिवार पर हमला कर दिया। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, दिलीप कुर्रे उर्फ ​​राहुल मुंगेली जिले के वार्ड क्रमांक-14 से कांग्रेस पार्षद है। उसकी पत्नी सुकृति कुर्रे उसे छोड़कर
बलौदाबाजार जिले के चंदेरी गांव में अपने प्रेमी (सरकारी कर्मचारी) नंदकुमार पात्रे के घर रहने लगी थी।


जिसे वापस लाने के लिए 2 जून को मां और भाई समेत 10 से 15 लोगों के साथ चंदेरी आया था। रात करीब 11 बजे नंदकुमार पात्रे के घर का दीवार फांदकर अंदर घुसे और आंगन में रखे लाठी-डंडे से प्रेमी और परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में नंदकुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल अनिता पात्रे और गोवर्धन पात्रे को रायपुर रेफर किया गया है। जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, नंदकुमार पात्रे मुंगेली जिले के जल संसाधन विभाग पथरिया में पदस्थ था। एसडीओपी आशीष अरोरा ने बताया कि, पहली नजर में यह मामला अवैध संबंध का लग रहा है। नंदकुमार का शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था। इस घटना में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Next Story