छत्तीसगढ़

जगदलपुर में यूपी के ट्रक ड्राइवर से बर्बरता, मारपीट कर मांगी फिरौती, आरोपियों पर FIR

Shantanu Roy
3 Aug 2025 7:25 PM IST
जगदलपुर में यूपी के ट्रक ड्राइवर से बर्बरता, मारपीट कर मांगी फिरौती, आरोपियों पर FIR
x
देखें VIDEO...
Jagdalpur. जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार किया, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट, अमानवीय व्यवहार और फिरौती मांगने जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया गया। पीड़ित ट्रक चालक ने बोधघाट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह माल लेकर उत्तर प्रदेश से जगदलपुर पहुंचा था। यहां एक स्थानीय कबाड़ व्यापारी नितिन साहू ने उससे गैरकानूनी तरीके से तांबा-पीतल सप्लाई करने का दबाव बनाया। ड्राइवर द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो स्थिति हिंसक हो गई।


आरोप है कि आरोपी ने ड्राइवर को जबरन एक फार्म हाउस में ले जाकर उसके कपड़े उतरवाए, तीन घंटे तक डंडों और बेल्ट से पीटा गया। इसके साथ ही उसे नचाया गया और उसके ऊपर पेशाब किया गया, जो अत्यंत अमानवीय और शर्मनाक कृत्य है। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित के रिश्तेदार को वीडियो कॉल कर पूरी
घटना
दिखाई और उस पर फिरौती की मांग की। पीड़ित का रिश्‍तेदार, जो उत्तर प्रदेश में ही था, ने सूझबूझ दिखाते हुए वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया और तत्काल बोधघाट थाना पुलिस को साक्ष्य सहित शिकायत दी।


बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि मिले वीडियो सबूतों और शिकायत के आधार पर आरोपी नितिन साहू और उसके साथी आयुष राजपूत के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित ने यह भी बताया कि जगदलपुर में बर्बरता के बाद उसे जबरन तेलंगाना के हैदराबाद ले जाया गया, जहां फिर से मारपीट की गई और जंगल में फेंक दिया गया। वहां से किसी तरह वह खुद को बचाते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचा, जहां उसे तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। स्वास्थ्य लाभ के बाद पीड़ित ने दोबारा
जगदलपुर
आकर शिकायत दर्ज कराई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन को हिला कर रख दिया है, बल्कि कबाड़ कारोबार से जुड़े कुछ लोगों की आपराधिक मानसिकता और नेटवर्क को भी उजागर किया है।


पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई
बोधघाट थाना पुलिस ने आरोपी नितिन साहू और आयुष राजपूत के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
Tagsजगदलपुर ट्रक ड्राइवर पिटाईBodhghat police caseनितिन साहू कबाड़ व्यापारीNitin Sahu scrap dealerआयुष राजपूत आरोपीAyush Rajput accusedमानवता शर्मसार घटनाinhuman incident Jagdalpurफिरौती मांगनाextortion demandवीडियो कॉल धमकीvideo call threatफार्म हाउस मारपीटfarmhouse assaultयूपी ट्रक चालकUP truck driverहैदराबाद जंगल फेंकनाdumped in Hyderabad forestबस्तर पुलिस FIRBastar police FIRछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story