छत्तीसगढ़
राजेश मूणत की कांवड़ यात्रा पर बोल बम के जयकारों से गूंजा शहर
Shantanu Roy
3 Aug 2025 6:37 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पवित्र सावन मास के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में भक्तिमय विशाल कांवड़ यात्रा का अनूठा आयोजन पश्चिम के विधायक राजेश मूणत द्वारा किया गया। जिसमें हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए।जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगलमय कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है और हमारे लोक-विश्वास की गहराई को प्रकट करता है। रायपुर के महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत गहरा है। यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में जलाभिषेक हेतु एकत्र होते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अद्वितीय संगम है। कांवड़ यात्रा जैसी आयोजन न केवल परंपरा को सहेजते हैं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का भी संदेश देते हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में पश्चिम विधान सभा से विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में निकाले जाने वाली सबसे बड़ी कावड़ यात्रा राजधानीवासियों की पहली पसंद बन गई हैं। कावड़ यात्रा में छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रदेशों से आए आए नृतक दल, संगीतकार, वाद्ययंत्रों सुसज्जित कलाकार एवं बारात के रूप में अघोर महाकाल, बाहुबली हनुमान, अघोरी , माता महाकाली बनकर प्रस्तुति देकर सब को मंत्रमुग्ध कर दिया।उज्जैन की तर्ज पर भस्म रमैया भक्त मंडली के कलाकार ढोल-ताशा व डमरू बजाते हुए प्रदर्शन किया हैं यात्रा के धार्मिक तर्ज पर तैयार की गई झाकियां,घोड़े, बग्घी,कावड़ का भव्य आयोजन आकर्षण का केंद्र रहे। जवाहर नगर मंडल द्वारा आज मंगलम भवन अग्रसेन चौक के पास मंच लगाकर विशाल कावड यात्रा में शामिल कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं का भव्य ऐतिहासिक स्वागत पुष्पवर्षा कर गुलाब के फूल बरसाकर किया। आज के कार्यकम में विशेष रूप से लौह एवं कर्मकार मंडल के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार सिंह बागल, तात्यापारा वार्ड की पार्षद श्वेता विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद भारती बागल,भावेश पिथालिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रेश शाह,जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल,महामंत्री रमेश शर्मा,गीता रेड्डी, ममता साहू पूनम सोनी, उपाध्यक्ष साजन श्रीवास, संतोष निहाल, मंत्री दिनेश शर्मा, रिखी राम श्रीवास, सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, सोहन क्षत्रिय, अश्वनी विश्वकर्मा, कान्हा सिंह ठाकुर, कुशल गेंडेकर, गौरव शर्मा, प्रणीत जैन उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





