
x
बड़ा खुलासा.
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में कैंट पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन चोरों ने अपने शौक और जरूरतें पूरी करने के लिए क्राइम का रास्ता चुना. पुलिस का कहना है कि ये आरोपी यूट्यूब से तरीके सीखकर बाइक चोरी करने लगे. आरोपी किराए के मकान में रहकर गोरखपुर शहर में बाइक चुराते थे. इसके बाद नेपाल में ले जाकर बेच देते थे.
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे यूट्यूब से सीखते थे कि बाइक का लॉक कैसे तोड़ा जाता है और बिना चाबी के इंजन कैसे स्टार्ट किया जाता है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 11 बाइकें बरामद की हैं, जिनमें चार अपाचे, तीन पल्सर, तीन बुलेट और एक टीवीएस बाइक शामिल है. पूछताछ में इन आरोपियों ने हाल ही में शहर में हुई पांच बड़ी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूला है.
आरोपियों ने बीते 6 जुलाई को शहर में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से, 16 जुलाई को पीवीआर मॉल के बेसमेंट से, 20 जुलाई को विशाल मेगा मार्ट से, 30 जुलाई को गणेश होटल, गोलघर के पास से और 31 जुलाई को सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के पास से बाइक चोरी कीं. पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की कई गुत्थियां सुलझीं. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं और कौन-कौन इस गिरोह से जुड़ा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





