छत्तीसगढ़
बृजमोहन अग्रवाल ने ₹100 करोड़ की सड़कों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
Shantanu Roy
19 Jun 2025 7:41 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा और खरोरा क्षेत्रवासियों को आज एक बड़ी सौगात मिली, जब लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ₹100 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत, समृद्ध भारत एवं सशक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प की दिशा में एक और ठोस कदम माना जा रहा है।
सड़कें केवल रास्ता नहीं, विकास का आधार – बृजमोहन अग्रवाल
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “सड़क किसी भी राज्य या क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। यह केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक उन्नति का आधार भी बनती है। गांव, कस्बे, शहर जब मजबूत सड़कों से जुड़े होते हैं, तभी वहां विकास की गति तीव्र होती है।” उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के हर कोने तक पक्की, चौड़ी और टिकाऊ सड़कें पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। यह परियोजनाएं जनता को सुविधा, व्यापार को गति और युवाओं को नए अवसर प्रदान करेंगी।
तिल्दा क्षेत्र को मिली 37 करोड़ की सड़क योजनाएं
तिल्दा क्षेत्र में करीब ₹37 करोड़ की लागत से दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया।
सरोरा से बिनायक तक 4.2 किमी सड़क का निर्माण
सांकरा से तिल्दा होते हुए सासाहोली तक 10 किमी एनएच मार्ग का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण
इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि इन क्षेत्रों के कृषि, व्यापार एवं परिवहन को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
खरोरा क्षेत्र को ₹62 करोड़ से अधिक की सौगात
खरोरा क्षेत्र में कुल ₹62 करोड़ (6100 लाख रुपए) से अधिक की लागत की दो बड़ी सड़क योजनाएं प्रारंभ की गईं:
मोहरेंगा से कठिया (मोहरा) तक 12.5 किमी सड़क का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण (लागत ₹3109 लाख)
नवागांव–बेलदार सिवनी–सोनभट्टा–कठिया तक 12.5 किमी मार्ग का निर्माण (लागत ₹3058 लाख)
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से खरोरा ब्लॉक के कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़कर आवागमन को सुगम बनाया जाएगा।
गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही। सभी ने एक स्वर में इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति का असर
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिली है। छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भारतमाला परियोजना तथा अन्य केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। यह सड़क परियोजनाएं उसी दृष्टि की अगली कड़ी हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





