भारत

LIVE वीडियो...मंदिर में चौंकाने वाली घटना, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 Jun 2025 6:01 PM IST
LIVE वीडियो...मंदिर में चौंकाने वाली घटना, मचा हड़कंप
x
वीडियो हुआ वायरल.
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में स्थित बड़े हनुमान मंदिर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां मंदिर के पुजारी दीपक तिवारी और उनके पिता को सिर्फ प्रसाद के दो लड्डू निकालने को लेकर दबंगों ने जमकर पीट दिया. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
घटना 15 जून की बताई जा रही है. मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान पुजारी दीपक तिवारी ने श्रद्धालुओं को देने के लिए प्रसाद के रूप में दो लड्डू अधिक निकाल लिए. इसी बात पर थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ला निवासी कुछ दबंगों ने विवाद शुरू कर दिया. बात इतनी बढ़ गई कि दबंगों ने मंदिर के अंदर ही पुजारी की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी.
पुजारी के बचाव में आए उनके वृद्ध पिता को भी नहीं बख्शा गया. उन्हें भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा. हालात बिगड़ते देख, पुजारी और उनके पिता किसी तरह हनुमान प्रतिमा वाले गर्भगृह में भागे और अंदर से दरवाज़ा बंद कर जान बचाई.
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मंदिर परिसर में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुजारी की मां की तहरीर पर खागा कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह दबंगों ने मंदिर परिसर की मर्यादा को ताक पर रखते हुए पुजारी और उनके पिता पर हमला किया. फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story