छत्तीसगढ़

नशे के कारोबार के खिलाफ मुहीम चला रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

Shantanu Roy
3 Jun 2025 11:22 PM IST
नशे के कारोबार के खिलाफ मुहीम चला रहे युवक की चाकू मारकर हत्या
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीराम नगर में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजा तांडेकर के रूप में हुई है। इलाके में पहले से ही नशे को लेकर विवाद और आपराधिक गतिविधियों की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार मामला हत्या तक पहुंच गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार
की रात करीब 11 बजे के आसपास राजा तांडेकर कुछ दोस्तों के साथ मोहल्ले में बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और राजा से बहस करने लगे। देखते ही देखते बहस झगड़े में बदल गई और अचानक एक युवक ने राजा पर चाकू से कई वार कर दिए। चर्चा है कि मृतक शुरू से ही नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाता रहा और नशा विरोधी समूह के साथ ही बैठा था
गंभीर रूप से घायल राजा को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि काशीराम नगर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों से नशे का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ा है। कई गुट इस अवैध धंधे पर कब्जा जमाने की कोशिश में हैं।
पुलिस
की कार्रवाई की कमी और प्रशासन की अनदेखी के चलते ये असामाजिक तत्व दिन-ब-दिन बेखौफ होते जा रहे हैं। राजा तांडेकर भी इसी गुटबाजी का शिकार हुआ है, ऐसी आशंका जताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
Next Story
null