छत्तीसगढ़
CG: सहकारी बैंक घोटाले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
3 Jun 2025 10:27 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। अंबिकापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के तहत संचालित शंकरगढ़ और कुसमी शाखा में करीब 28 करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में बलरामपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंबिकापुर के बड़े ज्वेलर्स और बैंक मैनेजर की पत्नी शामिल हैं। ज्वेलर्स के अकाउंट में बैंक से एक करोड़ 80 लाख रुपए ट्रांजेक्शन किया गया था। पत्नी ने नाम पर ज्वेलरी और करोड़ों की जमीन खरीदी गई थी। दरअसल, बलरामपुर जिले में सहकारी बैंक की शाखाओं के आडिट में अब तक 28 करोड़ रुपए के गबन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पूर्व बैंक मैनेजर अशोक सोनी समेत घोटाले में शामिल 11 बैंक अधिकारी-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। सहकारी बैंक के मैनेजर समेत 8 आरोपियों को बलरामपुर पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।
बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि, रिमांड में लिए गए आरोपियों से पूछताछ और जांच के बाद मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अंबिकापुर के जमुना अलंकार मंदिर के संचालक नवनीत सोनी उर्फ पिन्टू (43), निवासी ब्रम्ह रोड अंबिकापुर और बैंक मैनेजर अशोक सोनी की पत्नी सुषमा सोनी (54) निवासी शंकरगढ़ को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि तत्कालीन बैंक मैनेजर अशोक सोनी ने बैंक से नवनीत सोनी के व्यवसायिक खाते (जमुना अलंकार) में एक करोड़ 82 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया था। नवनीत सोनी इस रकम के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अशोक सोनी ने बताया कि, उसने नवनीत सोनी के खाते में राशि ट्रांसफर की और उस राशि से सोने-चांदी के आभूषण के साथ जमीन भी उसने पत्नी सुषमा सोनी के नाम से खरीदा है। पुलिस ने सुषमा सोनी के पास से 60 लाख 30 हजार रुपए के जेवर बरामद किए हैं।
सुषमा गुप्ता के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए का प्लाट खरीदा था। जिसके दस्तावेज पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने सुषमा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक के खातों की साल 2012 से 2024 तक की आडिट में शंकरगढ़ और कुसमी बैंक शाखाओं से 23 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था। अब बैंकों के खातों के ऑडिट में घोटाले की रकम 28 करोड़ रुपए हो गई है। सभी अकाउंट की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी शंकरगढ़ के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी शाखाओं में 10 सालों तक पदस्थ रहे। उन्होंने बैंक में फर्जी खाते खोले। समितियों के खातों और फर्जी खातों के साथ ही बैंक के खाते से बड़ी रकम की कैश निकासी की गई। ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए गए। अशोक कुमार सोनी के खाते में 1 करोड़ 36 लाख रुपए, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार सिंह के खाते में 4 लाख 64 हजार रुपए, महामाया कंस्ट्रक्शन कंपनी के खाते में 30 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। बैंक के सभी खातों में ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। मामले में कुसमी थाने में तत्कालीन बैंक प्रबंधक अशोक सोनी समेत 12 लोगों के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 के तहत केस दर्ज किया गया था।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





