छत्तीसगढ़
बाल संघ गणेश उत्सव समिति ने बिठाई गणेश की विशाल प्रतिमा
Shantanu Roy
31 Aug 2025 8:30 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में इस वर्ष भी परंपरा और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। हर साल की तरह इस बार भी रामकुण्ड उत्कल बस्ती स्थित बाल संघ गणेश उत्सव समिति ने भव्य रूप से गणेशोत्सव का आयोजन किया है। यह आयोजन विगत 70 वर्षों से निरंतर नियम-धर्म और अत्यधिक प्रशंसनीय तरीके से किया जा रहा है। इस बार विशेष रूप से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को जगन्नाथ प्रभु जी की प्रतिमा के स्वरूप में स्थापित किया गया है। गणेश चतुर्थी के साथ ही दस दिवसीय महापर्व का शुभारंभ हो गया है, जिसके दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। समिति एवं समाज के सदस्यगण, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी पूरे उत्साह और आस्था के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं।
राजधानी में दिखा गणेश चतुर्थी का अद्भुत नजारा
गणेश स्थापना के दिन सुबह से ही भक्तों का उत्साह देखने लायक था। अलग-अलग प्रहर में स्थापना मुहूर्त होने से लोग बड़ी संख्या में प्रतिमा और पूजन सामग्री लेने बाजार पहुंचे। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में धार्मिक रंग बिखर गया और जगह-जगह स्थापित श्री गणेश प्रतिमाओं ने भक्तों को दर्शन दिए। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और सड़कों पर भीड़ देखने को मिली।
आयोजन में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
समिति के सभी सदस्य और कार्यकर्ता गणेश उत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। पंडाल की आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी जोर-शोर से की गई है। समिति के कार्यकर्ता शुभम नायक, हेमन्त सोना, लखन बाघ, शनि दीप, नरेश बाघ, टिकेंद्र बाघ, राहुल तांडी, शैलेन्द्र कुमार, साहिल महानंद, रोहन बाघ, निहाल क्षत्रिया, अर्जुन छुरा, दीपेश तांडी, सागर तांडी, किशोर कुमार, बंटी तांडी, अंकित दीप, योगेश सेनापति, विक्की बाघ, नीलेश तांडी, देवेंद्र बाघ, जतिन तांडी, सौरभ सेनापति, हनी नायक, वीरेन्द्र कुमार, गौतम दीप, बंशीधर सेनापति, गोपाल क्षत्रिया, ईश्वर बाघ, राहुल महानंद, लालू कुमार, रूपेश हरभजन दीप, लक्की सोना, कुणाल ने बाघ, विमल बाघ, मोहित जगत, बिट्टू यादव, डगरू निषाद, गोविंद साहू, अमन बाघ, शुभम तांडी, सूरज तांडी, आयुष बाघ, अरविंद तांडी, सुमित तांडी, मयंक यादव, गोविंदा सोना, इंदर सोना, रमेश बाघ, निखिल सोना, सुजल नायक, रितिक तांडी, नीरज तांडी, धीरज तांडी, आशीष कुम्हार, प्रियांशु सोना, हर्ष तांडी, प्रथम बाघ, अंशु दीप, रमेश निषाद, तनिष्क टेंडी, पवन बाघ, दीनू बाघ, सोमेश दीप, सचिन तांडी, भोला तांडी और अन्य सदस्य उत्सव की तैयारियों में व्यस्त हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगा उत्साह
गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इनमें भक्ति संगीत, नृत्य, रंगारंग प्रस्तुतियां, नाट्य मंचन और प्रतियोगिताएं शामिल हैं। समिति का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक है।
आस्था और परंपरा का संगम
रामकुण्ड उत्कल बस्ती का यह गणेशोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह लोगों के बीच सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी देता है। 70 वर्षों से निरंतर चल रही इस परंपरा में हर साल क्षेत्रवासी श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल होते हैं और भगवान श्री गणेश से सुख, समृद्धि एवं मंगल की प्रार्थना करते हैं।
Tagsरायपुर गणेशोत्सवरामकुण्ड उत्कल बस्तीबाल संघ गणेश उत्सव समिति70 वर्षों की परंपराभगवान श्री गणेशजगन्नाथ स्वरूप गणेश प्रतिमासांस्कृतिक कार्यक्रमपंडाल सजावटभक्तिमय माहौलराजधानी रायपुर धार्मिक आयोजनRaipur GaneshotsavRamkund Utkal BastiBal Sangh Ganesh Utsav Samiti70 years of traditionLord Shri GaneshJagannath Swaroop Ganesh idolcultural programpandal decorationdevotional atmospherecapital Raipur religious eventछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





