छत्तीसगढ़

ना गणेश पंडाल में हुआ, ना भीड़-भाड़ में हुआ, युवती से छेड़छाड़ तो सड़क पर खुलेआम हुआ

Shantanu Roy
31 Aug 2025 7:12 PM IST
ना गणेश पंडाल में हुआ, ना भीड़-भाड़ में हुआ, युवती से छेड़छाड़ तो सड़क पर खुलेआम हुआ
x
देखें रायपुर का LIVE VIDEO...
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब एक बार फिर अमानाका थाना क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां राह चलते एक युवती से बाइक सवार अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ की। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
गली नंबर 04 का मामला
मामला टाटीबंध भारत माता स्कूल के सामने गली नंबर 04 का है। रविवार देर शाम एक युवती सड़क से गुजर रही थी। तभी बाइक सवार एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। अचानक हुई इस हरकत से युवती घबराकर भागी और अपनी इज्जत बचाने के लिए नजदीकी एक घर में शरण ली।
CCTV में कैद हुई वारदात
स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार युवक युवती के पीछे-पीछे आ रहा है और मौका पाते ही छेड़छाड़ की कोशिश करता है। घटना के तुरंत बाद आरोपी बदमाश वहां से फरार हो गया।


इलाके में फैली सनसनी
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोग गली में खुलेआम इस तरह की हरकत से खासे नाराज हैं। स्थानीय
नागरिकों का कहना है कि टाटीबंध क्षेत्र में अक्सर बाहरी युवक घूमते रहते हैं और शाम ढलते ही लड़कियों और महिलाओं को परेशान करने की कोशिश करते हैं।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर अमानाका थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े इस तरह की घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर उन इलाकों में जहां गली मोहल्लों में पुलिस गश्त की कमी है, वहां बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि टाटीबंध और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
Tagsरायपुर छेड़छाड़टाटीबंध भारत माता स्कूलअमानाका थानाबाइक सवार बदमाशCCTV फुटेजयुवती सुरक्षाRaipur molestationTatibandh Bharat Mata SchoolAmanaka Police Stationbike riding miscreantCCTV footagegirl safetyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story