छत्तीसगढ़

ANTF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
13 Feb 2026 12:32 AM IST
ANTF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
विगत 13 वर्षों से नशे के खिलाफ चला रहे अभियान
जनता से रिश्ता ने किए गांजा तस्करी को लेकर कई बड़े खुलासे
महासमुंद से होकर रायपुर की सड़कों को पार कर देश के हर कोने में भेजा जाता है गांजा

Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 11 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5.5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, तस्करी के लिए ले जाया जा रहा यह गांजा महाराष्ट्र भेजा जा रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ANTF और पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग और निगरानी की जा रही है। इसी दौरान टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सिल्वर रंग की बोलेरो वाहन (क्रमांक CG 10 FA 5434) ग्राम पुटका से गांजा लेकर सरायपाली की ओर आ रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम ने तत्काल रणनीति बनाकर नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम पुटका चौक के पास नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान कुछ ही समय बाद संदिग्ध बोलेरो वाहन मौके पर पहुंची, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने वाहन को रोककर सवार लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम उमेश गोरे (23 वर्ष, पुणे, महाराष्ट्र), विशाल भाऊ (21 वर्ष, औरंगाबाद, महाराष्ट्र), मो. हबीब (45 वर्ष, छोटे टेमरी, महासमुंद) और जेहरू कुलदीप (76 वर्ष, पुटका, महासमुंद) बताए। संदेह के आधार पर जब पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली, तो बोलेरो की पिछली सीट पर रखी प्लास्टिक की बोरियों के भीतर गांजा छिपाकर रखा गया था। बोरियों की जांच करने पर कुल 11 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजा जब्त कर लिया। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

जिन्हें जांच के लिए जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गांजे को महाराष्ट्र ले जाने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ANTF और जिला पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों, राष्ट्रीय राजमार्गों और संदिग्ध मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि तस्करी की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
TagsमहासमुंदसरायपालीANTF कार्रवाईगांजा जब्तीबोलेरो वाहनNDPS एक्टनेशनल हाईवे 53ग्राम पुटकानाकाबंदीचार तस्कर गिरफ्तारमहाराष्ट्र तस्करीपुलिस चेकिंगनशीले पदार्थसंयुक्त टीममोबाइल जब्तगांजा तस्करीछत्तीसगढ़ पुलिसअपराध नियंत्रणमुखबिर सूचनासरायपाली पुलिसMahasamundSaraipaliANTF actionGanja seizureBolero vehicleNDPS ActNational Highway 53Village Putkablockadefour smugglers arrestedMaharashtra smugglingpolice checkingnarcoticsjoint teammobile seizedGanja smugglingChhattisgarh Policecrime controlinformer informationSaraipali Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story