छत्तीसगढ़
रायपुर में 94 शीशी प्रतिबंधित सिरप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
12 Feb 2026 8:51 PM IST

x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
विगत 13 वर्षों से नशे के खिलाफ जनता से रिश्ता चला रहा मुहीम
डीडी नगर इलाके में 94 शीशी प्रतिबंधित सिरप बरामद
जनता से रिश्ता की रिपोर्ट के बाद एण्टी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई
जनता से रिश्ता की खबर के बाद सुन्दर नगर में नशीली सिरप तस्करी पर शिकंजा
जनता से रिश्ता के खुलासे का असर, तीन आरोपी गिरफ्तार
जनता से रिश्ता की रिपोर्ट से सामने आई नशीली सिरप की पूरी साजिश
जनता से रिश्ता की खबर के बाद 94 शीशी Glankof-T सिरप जब्त
जनता से रिश्ता की खोजी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किया छापामारी
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत सुन्दर नगर स्थित दशहरा मैदान से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 94 शीशी Glankof-T सिरप बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 102/26, धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 फरवरी 2026 को एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि सुन्दर नगर दशहरा मैदान के पास कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित सिरप की बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने मौके पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की और घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानू रजक, अनुराग लिल्हारे और सौरभ पाठक के रूप में हुई। टीम ने आरोपियों के पास रखे थैले की तलाशी ली, जिसमें प्रतिबंधित सिरप Glankof-T बरामद हुआ। आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए और पुलिस को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया। इस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सभी 94 शीशी सिरप जब्त किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में आगे की विस्तृत जांच जारी है और अन्य आरोपी तक पहुंचने के लिए टीम लगातार कार्यरत है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
भानू रजक पिता संतोष रजक, उम्र 28 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के पीछे, संजय प्रोविजन के पास, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।
अनुराग लिल्हारे पिता ढालचंद लिल्हारे, उम्र 28 वर्ष, निवासी अग्रवाल किराना स्टोर्स के पास, सेक्टर 04, शिवानंद नगर, थाना खमतराई।
सौरभ पाठक पिता गणेश पाठक, उम्र 30 वर्ष, निवासी राम मंदिर के पास, टिल्लू चौक, लाखेनगर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच में इनके नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे इस प्रतिबंधित नशीली सिरप के अवैध कारोबार का पूरा खुलासा हो सके। इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में लगे गिरोहों को संदेश मिला है कि पुलिस और एण्टी क्राइम टीम लगातार निगरानी में हैं और प्रतिबंधित पदार्थों के व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsरायपुरडी.डी. नगरएण्टी क्राइमसाइबर यूनिट94 शीशीप्रतिबंधित सिरपGlankof-Tनशीली दवागिरफ्तारभानू रजकअनुराग लिल्हारेसौरभ पाठकनारकोटिक एक्टदशहरा मैदानअवैध व्यापारपुलिस कार्रवाईप्रतिबंधित पदार्थनशे का कारोबारछत्तीसगढ़थाने की कार्रवाईRaipurD.D. NagarAnti-CrimeCyber Unit94 vialsbanned syrupnarcotic drugarrestedBhanu RajakAnurag LilhareSaurabh PathakNarcotics ActDussehra groundillegal tradepolice actionbanned substancedrug tradeChhattisgarhpolice station actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





