छत्तीसगढ़

बालोद और राजनांदगांव में चलेगी तेज हवाएं, गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

Nil dhankar
26 May 2025 7:41 AM IST
बालोद और राजनांदगांव में चलेगी तेज हवाएं, गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट
x
छग

रायपुर। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के साथ कई अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही शाम को बारिश भी हो सकती है।

मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग समेत छत्तीसगढ़ के कई अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद, कोरबा समेत कई जिलों तेज आंधी के साथ जमकर बारिश होगी। बता दें कि, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में जल्द मानसून की एंट्री हो सकती है। इतना ही नहीं अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश के चलते औसतन तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में 5 दिनों तक तेज हवाओं और बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Next Story
null