भारत

वांटेड बदमाश की गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मी की हत्या, फायरिंग की गई

Nilmani Pal
26 May 2025 7:31 AM IST
वांटेड बदमाश की गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मी की हत्या, फायरिंग की गई
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गाजियाबाद में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. बताया जाता है कि भीड़ ने एक कॉन्स्टेबल को गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि इस दौरान हुई पत्थरबाजी में 2 से 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के मसूरी इलाके में नोएडा फेज-2 थाने की पुलिस टीम एक वांटेड आरोपी को पकड़ने गई थी. मसूरी इलाके में पुलिस ने जैसे ही रेड करना शुरू किया भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. आरोप है कि भीड़ की तरफ से फायरिंग भी की गई. जिसमें कॉन्स्टेबल सौरभ को गोली लगी और वो घायल हो गए. सौरभ को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.भीड़ के हमले में 2 से 3 पुलिसकर्मी घायल हैं, जिनका इलाज करवाया जा रहा है. घायल सभी पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

गाजियाबाद पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है . पुलिस ने बताया कि वांटेड आरोपी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान भीड़ ने फायरिंग भी कर दी. जिससे एक गोली कॉन्स्टेबल को लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौके पर भीड़ द्वारा पत्थरबाजी भी की गई. जिसमें 2 से 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Next Story
null