छत्तीसगढ़
सुकड़ीगुहान में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, घरों में नल से भी पानी पहुंच रहा
Shantanu Roy
1 Jun 2026 10:52 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के सुकड़ीगुहान में पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था है। सिंघोला ग्राम पंचायत के इस आश्रित गांव में पेयजल के लिए स्थापित सोलर जलापूर्ति सिस्टम, आयरन रिमुवल प्लांट से जुड़ी टंकी और गांव के दो बोरवेल में मोटर पंप स्थापित कर पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन से घरों में लगे नल से पेयजल पहुंच रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और डौंडीलोहारा जनपद पंचायत के अधिकारियों ने आज सुकड़ीगुहान का दौरा कर पेयजल की व्यवस्था देखी। उन्होंने सरपंच श्रीमती कौशल्या ठाकुर और अन्य ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण कर सुचारू पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल स्त्रोत की पर्याप्त व्यवस्था है। किन्तु मुख्य समस्या यह है कि नलों में टोंटी नहीं लगा है । पंचायत द्वारा पूर्व में लगाया गया टोंटी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों द्वारा टोंटी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिसके कारण पानी व्यर्थ बह जाता है। साथ ही लोग नहाने एवं अन्य निस्तारी हेतु इसी पेयजल का उपयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने सरपंच श्रीमती कौशिल्या बाई ठाकुर से नलों में टोंटी लगाने, नाला में झरिया बनाने तथा पंचायत में मौजूद पानी टैंकर को जरूरत पड़ने पर सुकड़ीगुहान भेजने के संबंध में चर्चा की है। फिलहाल पेयजल का संकट नहीं है। विशेष परिस्थिति में पेयजल आपूर्ति हेतु एक पानी टैंकर ग्राम पंचायत सिंघोला में उपलब्ध है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





