कत्तानुमा चाकू लेकर खरोरा नगर में घूम रहा था युवक, अरेस्ट

रायपुर। बदमाश युवक कत्तानुमा चाकू लेकर खरोरा नगर में घूम रहा था। दरअसल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम खरोरा निवासी किशन कुमार सतनामी नामक व्यक्ति ग्राम खरोरा पुराना थाना के पास आम रोड में कत्तानुमा चाकू रखा हुआ है।
जिस सूचना तस्दीक के लिए थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे जहां आरोपी किशन कुमार पुरानिक को अवैध रूप से स्टीनलेस स्टील का कत्तानुमा धारदार चाकू रखे हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी को चाकू रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज पेश नही करने पर आरोपी के कब्जे से एक स्टीनलेस स्टील का धारदार कत्तानुमा चाकू गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
किशन कुमार सतनामी (पुरानिक) पिता नंदकुमार पुरानिक उम्र 23 साल साकिन खरोरा वार्ड क्रमांक 07 गढ़रिया पारा थाना खरोरा जिला रायपुर





