छत्तीसगढ़

बकवास बातें करते है कलेक्टर एसपी और आईजी, टीचर ने कह दिया चोर

Nil dhankar
8 Sept 2025 5:11 PM IST
बकवास बातें करते है कलेक्टर एसपी और आईजी, टीचर ने कह दिया चोर
x
छग

बिलासपुर। कोटा ब्लॉक के जोगीपुर हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य मनीष वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। विवादों का सिलसिला उनके साथ लगातार जुड़ता जा रहा है। सबसे पहले स्कूल की एक महिला व्याख्याता ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विभागीय जांच भी बैठाई गई। इस मामले में प्राचार्य को अग्रिम जमानत भी मिल गई। इसके बाद एक स्कूल की बच्ची ने उन पर गलत नीयत से छेड़खानी का आरोप लगाया, जिसके चलते पास्को एक्ट के तहत प्राचार्य वर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

अब प्राचार्य मनीष वर्मा का नया कारनामा सामने आया है। शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में उन्होंने कलेक्टर, एसपी और आईजी को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए इन्हें ही “चोर” लिख डाला। उनकी यह टिप्पणी अब ग्रुप में तेजी से वायरल हो रही है और पूरे शिक्षा जगत में आक्रोश का माहौल है।

Next Story
null