
रायपुर। होटल महिन्द्रा से सटे में 6 जुआरी गिरफ्तार हुए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल महिन्द्रा के पास स्थित गली में सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 06 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 31,270/- रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 207/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. योगेश अग्रवाल पिता प्रदीप अग्रवाल उम्र 48 वर्ष निवासी राम नगर दिशा कालेज के पास थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर।
02. योगेश साहू पिता एन एल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी खम्हारडीह विधानसभा रोड थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
03. परमानंद चमेडिया पिता स्व. मखमल चमेदिया उम्र 64 वर्ष निवासी बेगम पडे थाना बेगम पडे जिला हैदराबाद तेलंगाना।
04. सतीश अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 55 वर्ष निवासी सहकारी पथ समता कालोनी थाना आजाद चौक रायपुर।
05. गोपाल महेश्वरी पिता कैलाश महेश्वरी उम्र 41 वर्ष निवासी आमासिवनी थाना विधानसभा जिला रायपुर।
06. सुनील अग्रवाल पिता एस एल अग्रवाल उम्र 53 वर्ष निवासी गोल चौक डी.डी. नगर थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर।





