
x
रायपुर। जनता से रिश्ता अखबार दफ्तर रायपुर में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। अभिजीत मुहूर्त में प्रबंध संपादक को महिला कर्मचारियों ने राखी बांधी। प्रबंध संपादक ने सभी को आशीष वचन दिए।
आज देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-संपन्नता की कामना करती हैं। इसके बदले भाई भी अपनी बहनों को जीवनभर संरक्षण और स्नेह देने का वचन देते है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा काल का कोई प्रभाव नहीं है, जिससे पूरे दिन राखी बांधना शुभ माना जा रहा है। बहनें सुबह से ही भाई की कलाई पर राखी बांधना शुरू कर दी है।
Next Story





