छत्तीसगढ़

करंट से 4 कुत्तों की मौत

Nilmani Pal
27 March 2026 10:08 AM IST
करंट से 4 कुत्तों की मौत
x

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के द्वारा सार्वजनिक बोर में केबल कटा होने से जानवर उसकी चपेट में आ गया. करंट से उसकी मौत हो गई है. इसकी शिकायत आम आदमी पार्टी ने पुलिस प्रशासन से भिलाई निगम के अधिकारियों के खिलाफ की है.

आम आदमी पार्टी के नेता जसप्रीत सिंग ने शिकायत में कहा कि वार्ड 50 खुर्सीपार के सड़क 38, क्वार्टर नं. 9 /एच में स्थापित बोर के पावर पैनल से निकले विद्युत केबल के बीच कट होने से 24 मार्च की रात चार कुत्तों के आने से करंट से मौत हो गई है.

जसप्रीत सिंग ने बताया कि खुर्सीपार क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही के चलते जानवरों की दुखद मृत्यु को लेकर खुर्सीपार थाना प्रभारी से शिकायत की है. शिकायत करने वालों में मेहरबान सिंह, बलविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, अमजद अली, दीकेश्वर टंडन कृष्णा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Next Story